फाइटर पायलट अजय विक्रम सम्मानित

Spread the love

उत्तरकाशी। यमुनोत्री बार एसोसिएशन व तहसील के राजस्व कर्मियों ने संयुक्त रूप से गुरुवार को भारतीय वायु सेना में फाइटर पायलट बने नन्द्गांव निवासी अजय विक्रम सिंह बिष्ट को सम्मानित किया। गुरूवार को तहसील में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि तहसीलदार धनीराम डंगवाल, अधिवक्ताओं व राजस्व कर्मियों द्वारा भारतीय सेवा में फाइटर पायलट बने अजय विक्रम सिंह बिष्ट स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर तहसीलदार डंगवाल ने कहा कि क्षेत्र की प्रतिभा को सम्मान दिया जाना गौरव की बात है। इस दौरान वायु सेना अधिकारी अजय विक्रम ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान कई सम्मान मिले लेकिन अपने गृह क्षेत्र में यमुनोत्री बार एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया जाना मेरे व मेरे परिवार के लिए बड़ी बात है। इस मौके पर तहसीलदार धनीराम डंगवाल, यमुनोत्री बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवान सिंह बिष्ट, कीर्तन सिंह जयाड़ा, विनोद बिष्ट, आनंद राणा, विनोद रावत, प्रकाश सिंह, गीता बहुगुणा, लोकेंद्र राणा, उपेंद्र असवाल, जय हो ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल, ग्राम प्रधान विकास मैठाणी, सचिदानंद नौटियाल, खजान रावत, उदय सिंह पंवार, भगवान सिंह रावत, राजेन्द्र डिमरी, कुलदीप राणा, रोशन जयाड़ा, कविता राणा, अवतार राणा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *