देवप्रयाग की दो सड़कों के निर्माण को मिली वित्तीय मंजूरी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
श्रीनगर। देवप्रयाग विधानसभा के अंतर्गत भादीखाल से बैराकोट तथा कीर्तिनगर के ग्राम धारी से बाग्यों तक मोटर मार्ग निर्माण को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। करीब तीन किमी. लंबे धारी से बाग्यों मोटर मार्ग के निर्माण को 99.20 लाख रूपए तथा भादीखाल-बैराकोट मोटर मार्ग निर्माण को 53.35 लाख रूपए की स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में खुशी छाई है। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में सड़क विहीन गांवों तक सड़क मार्ग ले जाने का संकल्प लिया हुआ है। कहा इसके लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि अभी कई और सड़कों को भी वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिलनी बाकि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *