कोटद्वार-पौड़ी

बहुउद्देशीय शिविर का तीन सौ ग्रामीणों ने उठाया लाभ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित किया गया शिविर
जयंत प्रतिनिधि।
पौड़ी। विधिक अधिकारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैन इंडिया के तहत शिविर का आयोजन किया गया। उक्त बहुउद्देशीय शिविर का तीन सौ ग्रामीणों ने लाभ उठाया।
शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज पोखरीखेत में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप कुमार तिवारी ने की। शिविर में विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। शिविर में विभागों द्वारा लोगोें की समस्याओं का त्वरित निदान किया गया।
शनिवार को राजकीय इण्टर कॉलेज पोखरीखेत पाबौ में आयोजित शिविर में उपस्थित लोगों को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल संदीप कुमार तिवारी ने विधिक सेवा संस्थानों के क्रियाकलापों, उद्देश्यों व नालसा की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। साथ ही उन्होंने नि:शुल्क कानूनी सेवाओं एवं प्रतिकर के सम्बन्ध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनपद पौड़ी के अन्तर्गत सभी तहसील परिसरों में पराविधिक स्वंयसेवीगणो द्वारा, कानूनी सेवा संस्थानों द्वारा प्रदान किये जाने वाली सेवाएं विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित शिविर में समाज कल्याण विभाग के स्टाल पर 30, विधुत विभाग की 3, उद्यान विभाग के स्टाल पर 11, जल निगम के स्टाल पर 2, पशुपालन विभाग के स्टाल पर 10, श्रम विभाग के स्टाल पर 10 समस्याओं का निराकरण किया गया साथ ही स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर 102 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगायी गयी। आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में लगभग 300 से अधिक लोगोें को लाभान्वित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!