रुड़की। बिनारसी गांव में एक किसान के खेत में आग लग गई। जिससे करीब चार बीघा गेहूं की तैयार फसल जल गई। इसके अलावा सात बीघा गन्ने की फसल भी जल गई है। आग लगने का कारण खेत के ऊपर से जा रही विद्युत लाइन में शॉट सर्किट बताया जा रहा है। बिनारसी गांव निवासी फारुख का गांव के बाहर खेत है। चार बीघा गेहूं की फसल व 7 बीघा में गन्ने की फसल लगी हुई थी। शनिवार को खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन में अचानक शॉट सर्किट होने से खेत में आग लग गई। जिससे गेंहू व गन्ने की फसल जल गई है।