स्मैक के साथ तीन नेपाली युवक गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर(। नानकमत्ता पुलिस ने तीन नेपाली नागरिकों को 26.38 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। कोतवाल मंजू पाण्डे के अनुसार, शुक्रवार रात एसआई संजय कुमार व एसआई मनोज जोशी, नवीन जोशी, प्रकाश आर्या के साथ गश्त पर थे। नानकसागर बैराज से पहले वाटर स्पोर्ट्स पार्किंग के पास तीन युवक दिखे। पुलिस को देख तीनों युवक भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपी युवक राजू नायक पुत्र नारायण सिंह नायक निवासी भीमदत्त नगरपालिका ब्रह्मदेव के पास 9.20 ग्राम स्मैक, विशाल बिष्ट पुत्र धनबहादुर बिष्ट निवासी भीमदत्त नगर पालिका कंचनपुर के पास से 8.10 ग्राम स्मैक, आशीष जोशी पुत्र त्रिलोक जोशी निवासी भीमदत्त नगरपालिका कंचनपुर के पास 9.08 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बनबसा निवासी एक व्यक्ति से स्मैक खरीदी है। वे स्मैक लेकर नोएडा जाने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *