कोटद्वार में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार व आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों में भाइयों की कलाई पर राखी बांधने को लेकर उत्साह नजर आया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को विभिन्न प्रकार के उपहार देकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।


रक्षाबंधन को लेकर शहर में सुबह से ही खासा उत्साह बना रहा। बच्चों में पर्व को लेकर सबसे अधिक उत्सुकता दिखाई दी। बहन-भाई नए कपड़ों में सजकर राखी बांधने और बंधवाने के लिए एक-दूसरे के घर पहुंचे। पर्व को लेकर बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही। लोगों ने अपनी बहनों और भाइयों के लिए राखी, मिठाई और विभिन्न प्रकार के उपहार खरीदे। मिष्ठान की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। दुकानदारों ने रक्षाबंधन को देखते हुए विभिन्न प्रकार की मिठाइयां तैयार की थीं। इस दौरान शहरवासियों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की बधाई दी। पूरे क्षेत्र में दिनभर त्योहार का उल्लास देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *