जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना के शिविर पर गोलीबारी, एक आतंकी ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

Spread the love

जम्मू , जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के गुंधा इलाके में सोमवार को सुबह आतंकियों ने सेना के शिविर पर हमला कर दिया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आतंकियों ने सुबह 4 बजे गोलीबारी शुरू कर दी। इस आतंकी हमले में एक जवान के घायल होने की सूचना मिल रही है। आतंकियों द्वारा हमला करने के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने और एक नागरिक के जख्मी होने की सूचना है। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच फिर से गोलीबारी हुई है, जबकि घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है। सूत्रों ने कहा कि आतंकियों ने पहले एक गांव के बाहरी इलाके में एक ग्राम रक्षा समूह (वीडीजी) के सदस्य और पूर्व सैनिक के घर पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के कारण उन्हें इलाके से भागने पर मजबूर होना पड़ा और बाद में उन्होंने सेना की चौकी को निशाना बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *