कार सवार पर फायरिंग, मारपीट कर किया घायल

Spread the love

रुद्रपुर। कार सवार पर फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार सवार की तहरीर पर केस दर्ज किया है। बिचित्तर सिंह निवासी ग्राम पिपलिया नाथू सितारगंज ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 20 अप्रैल को रात लगभग 10़30 बजे पिपलिया नाथू अपनी कार से जा रहा था। ग्राम मलपुरी से आगे पिपलिया मोड़ से पहले एक सफेद रंग की कार में सवार लोगों ने कार को रोकने के लिए इशारा किया। रात में कार नहीं रोकने पर कार सवार लोगों ने उसकी कार में गोली चला दी। जो उसकी कार की खिड़की से होकर निकल गई। इस दौरान हड़बड़ाहट में उसकी कार रुक गई। दूसरी कार में तीन सवारों में एक जबर निवासी भुड़िया व दूसरा काकू निवासी सरकड़ा बता रहा था। मारपीट कर तमंचा टेक दिया। हालांकि अन्य लोगों के आने पर वह चले गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *