सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म इक्कीस से बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो गया है. धर्मेंद्र का फिल्म से फर्स्ट लुक उस वक्त जारी हुआ है, जब हाल ही में उनकी मौत की अफवाह फैली थी. इस बीच धर्मेंद्र का फिल्म इक्कीस से आया फर्स्ट लुक पोस्टर उनके फैंस के लिए बहुत बड़ा तोहफा है. धर्मेंद्र के साथ-साथ फिल्म से जयदीप अहालवत का भी फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है. फिल्म से अगस्त्य का फर्स्ट लुक 14 अक्टूबर को आया था और फिल्म यह आगामी दिसंबर 2025 में रिलीज होने जा रही है.
फिल्म इक्कीस से धर्मेंद्र के फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ बताया गया है कि वह अगस्त्य नंदा के पिता के रोल में होंगे. मडोक फिल्म्स ने आज 24 नवंबर को एक्टर धर्मेंद्र का फर्स्ट लुक जारी कर लिखा है, पिता बेटों का पालन-पोषण करते हैं, महापुरुष राष्ट्र का निर्माण करते हैं, धर्मेंद्र जी, एक 21 वर्षीय अमर सैनिक के पिता के रूप में एक भावनात्मक शक्ति हैं, एक कालातीत महापुरुष हमें दूसरे महापुरुष की कहानी सुनाता है, एक पिता का सबसे बुरा सपना पूरे देश के लिए फिर से सपना देखने का मौका बन गया, वो जो ना सिर्फ हिंदुस्तानी, बल्की पाकिस्तानी फौज के लिए भी मिसाल बन गया.
वहीं, जयदीप अहलावत का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर लिखा गया है, हर युद्ध की कहानी एक आईने की तरह होती है, उसके दो पहलू होते हैं. धर्मेंद्र और जयदीप दोनों ही अपने फर्स्ट लुक पोस्ट में इंप्रेसिव और इंटेंस लुक में दिख रहे हैं. बता दें, दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स की इस फिल्म को श्रीराम राघवन डायरेक्टर कर रहे हैं, जो परमवीर चक्र विजेता सबसे कम उम्र के अधिकारी अरुण खेत्रपाल की एक सच्ची अनकही कहानी है. इस रोल में अगस्त्य नंदा नजर आएंगे और फिल्म 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.