फिट इंडिया के तहत दौड़े केवि के शिक्षक

अल्मोड़ा। केंद्रीय विद्यालय में फिट इंडिया के तहत दौड़ सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में रविवार को विद्यालय में स्वस्थ्य भारत स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। कोरोना महामारी के चलते विद्यालय बंद होने से हालांकि विद्यार्थी दौड़ में प्रतिभाग नहीं कर पाए।
विद्यालय के शिक्षकों और उनके परिजनों ने उत्साह से स्वतंत्रता दौड़ में भागीदारी की। सुबह विद्यालय परिसर से उप प्राचार्य प्रवीण शर्मा के नेतृत्व में दौड़ की शुरुआत हुई। होमफार्म होते हुए दौड़ वापस विद्यालय पहुंची। स्वतंत्रता दौड़ के दौरान धावकों ने लोगों को स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया। दौड़ में सामाजिक दूरी का पालन सहित कोविड नियमावली का पूर्ण पालन किया गया। सभी प्रतिभागी मास्क और सेनिटाइजर के इस्तेमाल के साथ ही दौड़ में शामिल हुए। अंत में उप प्राचार्य शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताया। कार्यक्रम में राकेश चावला, मनोज भूषण शुक्ल, कमलेश सिंह, नरेश चहार, अतुल, संजीव कुमार झा, अर्णव मंडल आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *