पांच दिवसीय लास्पा मेला शुरू

Spread the love

चमोली। तिब्बत चीन सीमा पर बसे माणा में बुधवार से पांच दिवसीय लास्पा मेले का शुभारंभ हो गया है। मेले के अंतिम दिन क्षेत्रपाल घंटाकर्ण के उत्सव विग्रह को शीतकाल में 6 माह के लिए अज्ञात स्थान रखा जाएगा। इस वर्ष के अंतिम दर्शन के लिए माणा गांव के सरकारी व गैर सरकारी नौकरियों पर सेवा दे रहे ग्रामीण व अन्य श्रद्घालुओं की माणा गांव में भीड़ उमड़ी है। वहीं मेले का समापन होते ही माणा गांव के ग्रामीण 16 तारीख को अपने शीतकाल प्रवास 6 माह के लिए गोपेश्वर, घिंगरान, सिरोखोमा, जोशीमठ व अन्य स्थानों के लिये प्रस्थान करेंगे। माणा के बलवीर परमार, सोनू परमार, राकेश परमार, मेघ सिंह कठैत, लक्ष्मी बड़वाल ने इस वर्ष ग्रीष्म काल में घंटाकर्ण मंदिर में पूजा अर्चना कर सेवा दी। अगले वर्ष गांव के अन्य चार परिवारों को सेवा करने के लिए न्योता दिया जायेगा। माणा गांव के पूर्व प्रधान भगत सिंह बड़वाल ने बताया कि कल से पांच दिवसीय लास्पा मेले का शुभारंभ हो गया है। 15 तारिख मेले के अंतिम दिवस को घंटाकर्ण जी के विग्रह को अज्ञात स्थान पर रख मेले का समापन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *