उत्तराखंड

विधायक निधि कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। जिला मुख्यालय गोपेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा विधायक के विरुद्घ प्रदर्शन कर सरकार और विधायक का पुतला फूंका। कांग्रेस ने बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि के कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुये कहा कि विधायक निधि के खर्च और आवंटन में भारी वित्तीय अनियमितता हुई है। भाजपा कार्यकर्ताओं को विधायक निधि के पैसों का बन्दरबांट कर लाभ पहुंचाने के लिए कूड़ेदान, जैविक शौचालय महिलाध्युवक मंगल दल, खेल व सांस्तिक सामग्री खरीद में फर्जी बिलों पर भुगतान किया गया है। शुक्रवार को कांग्रेस ने गोपेश्वर में प्रदर्शन कर आरोप लगाते हुये कहा कि इस भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की जाय। कांग्रेस ने बस स्टैंड चौराहे पर भाजपा सरकार व क्षेत्रीय विधायक का पुतला दहन किया और जिला कलक्ट्रेट गोपेश्वर में एक घंटे का धरना-प्रदर्शन व उपवास रखा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल उच्च इस प्रकरण पर स्तरीय जांच करने की मांग की है। इस अवसर पर धरना-प्रदर्शन व पुतला-दहन कार्यक्रम में आनंद सिंह पवार, प्रमोद सिंह बिष्ट, अरविंद नेगी, सुदर्शन शाह, युद्घवीर बर्त्वाल, कमल सिंह रावत, रैजा चौधरी, हरेंद्र सिंह राणा, रविंद्र नेगी, योगेंद्र बिष्ट, मुकुल बिष्ट, देवेंद्र फर्स्वाण,धीरेन्द्र गरोडिया, लक्ष्मण सिंह बिष्ट,संदीप नेगी, ओमप्रकाश नेगी, तेजवीर कण्डेरी, सत्येन्द्र सिंह नेगी, गुलाब सिंह बिष्ट, उदय सिंह रावत, राहुल कुमार, राजेंद्र लाल, पार्षद लीला देवी, मंजू फर्स्वाण, वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल, कुंवर सिंह भंडारी, कैलाश झिक्वाण, बी़एल़पलेठा, जयबीर सिंह नेगी, गोपाल रावत, आशा गोदवाल, अंजू राणा, मनवर फर्स्वाण, पूर्ण चंद्र मैखुरी, दीपा देवी, सरोज देवी, हयात सिंह, विक्रम सिंह बिष्ट, किशोरीलाल, दर्शन लाल, दर्शन सिंह, सुनीता देवी, पुष्पा कोहली, संग्राम लाल, श्यामलाल, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, सुलोचनादेवी, रविंद्र बर्त्वाल, जगत लाल, लक्ष्मण सिंह रावत, भगत कनियाल, राकेश बिष्ट, संदीप झिक्वाण, प्रदीप नेगी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। पीपलकोटी में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने नगराध्यक्ष भुवन शाह के नेतृत्व में जिला प्रशासन व भाजपा सरकार द्वारा विधायक निधि कार्यों में हुए वित्तीय अनियमितताओं व भ्रष्टाचार की जांच न किये जाने पर भाजपा सरकार व क्षेत्रीय विधायक का पुतला-दहन किया। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह नेगी, अजय भण्डारी, महेंद्र भण्डारी , धर्मेंद्र राणा, महेंद्र भंडारी, बीरेन्द्र कुमार, सूरज नेगी, बीरेंद्र नेगी, अजय कुमार, व शिशुपाल, विजय सिंह, सहदेव सिंह सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!