दोहरे हत्याकांड के पांच दिन बाद भी 3 आरोपी पकड़ से बाहर

Spread the love

अल्मोड़ा। दन्या के आरतोला में दोहरे हत्याकांड के पांच दिन बीत जाने के बाद भी तीन आरोपी अभी पकड़ से बाहर है। जिनकी धरपकड़ के लिए राजस्व पुलिस लगातार संभावित ठिकानों में दंबिश दे रही है। जबकि चार आरोपियों बीतें दिनों न्यायालय के समक्ष पेश के जेल भेज दिया है।
गौरतलब है, कि बीते शुक्रवार को दन्या के आरतोला के पास सुबह मार्निंग वक पर निकले लोगों ने एक कार को जली अवस्था में देखा। जिसमें शैल निवासी सिब्बन उर्फ पप्पू की कार में मृत अवस्था में मिला। वहीं दूसरा व्यक्ति करीब 150 मीटर दूर खाई में मिला। जिसका हल्द्वानी में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उनकी शिख्नात राकेश गिरी पुत्र पूरन गिरी, निवासी स्याईदेवी के रूप में हुई थी। मामले में मृतक सिब्बन सिंह के पुत्र की ओर से सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया था। जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इधर घटनाक्रम में अन्य तीन आरोपी राजस्व पुलिस की पकड़ से बाहर है। जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *