गढ़वाल रेजीमेंट के पांच खिलाड़ी खेलेगें संतोष ट्रॉफी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नई दिल्ली में खेली जा रही सीनियर संतोष ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट में पौड़ी जनपद के गढ़वाल रेजीमेंट सेंटर के 5 खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड की टीम में हुआ है। 31 दिसंबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में गढ़वाल रेजीमेंट सेंटर के रोहित कुमार गोलकीपर, दीपक रावत व सुचारू डबराल स्ट्राइकर, अमित नेगी व बादल रावत का डिफेंस खिलाड़ी के तौर पर चयन हुआ है। जिला फुटबॉल एसोसिएशन पौड़ी जनपद के सचिव सुनील रावत ने गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर के फुटबॉल कोच अरुण नेगी को खिलाड़ियों के चयन पर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *