मौसम और कम यात्रियों के कारण हुई फ्लाइटें रद

Spread the love

ऋ षिकेश। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर हवाई सेवाओं पर पड़ने लगा है। हवाई सेवाएं लड़खड़ाने लगी हैं। शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट में मौसम और कम यात्रियों के कारण पांच फ्लाइटें रद हुई। स्पाइसजेट की चार और एयर इंडिया की एक फ्लाइट रद रही। कोरोना संक्रमण की दूसरी स्ट्रेन से देश में भयावह माहौल बना हुआ है। अब इसका असर हवाई सेवाओं पर देखा जाने लगा है। शुक्रवार को यात्रियों की कमी के चलते जौलीग्रांट पहुंचने वाली पांच फ्लाइटें रद रही। यहां स्पाइसजेट की चार फ्लाइटें बैंगलोर, मुंबई, अहमदाबाद व दिल्ली से आती हैं। यह चारों फ्लाइटें रद रही। सुबह 11.10 पर बैंगलोर से आने वाली, 12.20 पर मुंबई, 12.50 अहमदाबाद और शाम 7.20 दिल्ली से आने वाली फ्लाइट रद रही। इसके साथ ही सुबह 7.20 पर दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट रद रही। यह सभी फ्लाइटें जौलीग्रांट आने के 20 मिनट बाद यहां से अपने गंतव्य स्थान के लिए उड़ान भरती है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के असिस्टेंट मैनेजर प्रवीण मलिक ने बताया कि मौसम और यात्री कम मिलने के कारण स्पाइसजेट की चार और एयर इंडिया की एक फ्लाइट रद हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *