मतदाता सूची से टूटी महिलाओं के वोट बनाने पर फोकस

Spread the love

काशीपुर। तहसीलदार ने राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची से टूटी महिलाओं के वोट बनवाने पर जोर दिया। मंगलवार को तहसीलदार पूनम पंत ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में अन्य विधानसभाओं की अपेक्षा महिला वोटरों की संख्या कम है। यह बढ़ी चिंता का विषय है। वर्तमान में नए वोट बनाने का कार्यक्रम चल रहा है। बीएलओ वोट बनाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी दलों के कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर नए वोट बनवाने में सहयोग करने की अपील की। बताया कि बुधवार से क्षेत्र में प्रचार प्रसार भी कराया जाएगा। आठ दिसंबर तक वोट बनाए जाएंगे और फोटो पहचान पत्र भी बनेंगे। यहां एचएस जोशी, ड़ बीएस गौतम, सुधीर विश्नोई, इख्तियार बब्लू, गजेंद्र चौहान, सत्यपाल सिंह, साबिर हुसैन रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *