स्कूलों में मनाया लोकपर्व फूलदेई

Spread the love

अल्मोड़ा। लोकपर्व फूलदेई पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोमवार को बच्चों ने स्कूल जाने से पहले घरों की दहलीज पर फूल चढ़ाये। शिक्षा विभाग उत्तराखंड के निर्देशानुसार विद्यालयों में भी फूलदेई का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बीईओ भिकियासैंण, सल्ट हिमांशु नौगाई ने कहा दोनों ब्लकों के सभी विद्यालयों में लोकपर्व का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा यह उत्तराखंड राज्य का एक स्थानीय त्योहार है। स्कूलों में शिक्षकों ने बच्चों को फूलदेई की महत्ता बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *