तीसरे दिन भी अस्पताल पहुंचते रहे फूट प्वाइजनिंग के मरीज

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत कुंभीचौड़ में शादी का खाना खाने से बीमार लोगों के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को करीब बीस से अधिक लोग अस्पताल पहुंचे। हालांकि अधिकांश लोगों को दवा देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
मालूम हो कि रविवार को कुंभीचौड़ क्षेत्र में एक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे थे। रात्रि भोजन के बाद जब लोग अपने घर पहुंचे तो उन्हें उल्टी व दस्त की शिकायत होने लगी। जिसके बाद कुछ व्यक्तियों ने आसपास के मेडिकल स्टोर से दवा ली। जबकि, कुछ की हालत बिगड़ने पर उन्हें राजकीय बेस चिकित्सालय पहुंचाया गया। ऐसे में अब तीन दिन से अस्पताल में फूट प्वाइजनिंग के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी कुंभीचौड़ से करीब बीस लोग फूट प्वाइजनिंग की शिकायत लेकर पहुंचे। शादी समारोह में शामिल व्यक्तियों का कहना है कि जिन व्यक्तियों ने दूध से निर्मित खाद्य पदार्थों का सेवन किया वह बीमार हैं। जबकि, मांस खाने वाले पूरी तरह स्वस्थ हैं। इससे पता चलता है कि दूध के खाद्य पदार्थों में ही कोइ कमी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *