तीसरे दिन भी ठप रहा आरटीओ दफ्तर में काम, आमजन परेशान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
अल्मोड़ा। आरटीओ दफ्तर में तैनात कर्मियों की हड़ताल से दफ्तर में कामकाज पूरी तहर ठप पड़ गया है। जिस वजह से दफ्तर काम से पहुंच रहे लोगों को परेशान है। खासकर दूर-दराज से पहुंच रहे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इधर तीसरे दिन गुरुवार को भी कर्मी हड़ताल में रहे। उत्तराखंड परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारियों संघ के बनैर तले धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस मौके पर कर्मियों ने कहा कि करीब एक साल पूर्व परिवहन विभाग का नया ढांचा स्वीकृत किया गया। जिसमें वरिष्ठ प्रशासनिक पदों में स्टाफिंग पैटर्न के तहत पदों को कम दर्शाया गया है। जिस संबंध में परिवहन मंत्री की ओर से त्रुटि को सहीं करने के लिए शासन को निर्देशित किया गया है। लेकिन लंबे समय बाद भी शासन स्तर से त्रुटि में सुधार नहीं किया गया है। कई बार मांग के बाद भी सकारात्मक कार्रवाई नही होने से अब मजबूरन हड़ताल की राह पकड़ने पड़ रही है। कर्मचारियों ने एक स्वर में जल्द से जल्द समस्याओं के निराकरण की मांग की। यहां भास्करानंद जोशी, सतेंद्र भोज, रोहित मेलकानी, बलवंत सिंह, रविंद्र आर्य, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *