वन विभाग ने की 12 नग खैर व सागौन बरामद

Spread the love

रुद्रपुर। वन विभाग की टीम ने किलपुरा रेंज के नौगवांनाथ गांव के बंजर प्लाट से 70 हजार के अधिक कीमत के 12 नग खैर व सागौन बरामद की। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लकड़ी तस्करों की तलाश में जुटा हुआ है। किलपुरा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी जीवन उप्रेती ने बताया मुखबिर की सूचना पर आलाविर्दी नौगवांनाथ में एक खाली प्लाट पर वन तस्करों के छिपाए सात लट्ठे खैर व पांच लट्ठे सागौन के बरामद कर टीम ने कब्जे में ले लिए। रेंजर उप्रेती ने बरामद लकड़ी की कीमत करीब 70 हजार से अधिक आकी। उन्होंने बताया मामले में अज्ञात के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। जिनकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *