उत्तराखंड

विवादित धर्म स्थल हटाने पर एक पक्ष में आक्रोश, नारेबाजी की

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। आदर्श कालोनी स्थित घासमंडी में बलिदानी फौजी रामकुमार आर्या पार्क से विवादित धर्मस्थल हटाने के विरोध में दूसरे दिन मोहल्ले के लोग बैठ गए। इस दौरान उन्होंने नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि मूर्ति को हटाकर आस्था पर चोट की गई है। आदर्श कालोनी स्थित घासमंडी में बलिदानी फौजी राजकुमार आर्या पार्क है। होली के आसपास यहां पर कुछ लोगों ने पार्क के अंदर एक धार्मिक स्थल का निर्माण कराया था। जिसकी शिकायत पर्वतीय समाज के लोगों के अलावा बलिदानी की पत्नी ने नगर निगम व जिला प्रशासन से की थी। विवादित धार्मिक स्थल को लेकर दोनो पक्ष कई बार आमने-सामने भी आ चुके हैं। पिछले दो तीन माह की तनातनी के बाद प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने इसको तोड़ दिया था। इसके बाद रविवार को सुबह करीब 11 बजे के आसपास मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। यहां मोहल्लेवासियों ने नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रशासन और नगर निगम की टीम ने मूर्ति को हटाकर सैकड़ों लोगों की आस्था पर चोट की है। जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि स्थापित मूर्ति को होली के आसपास स्थापित कराया गया था। मूर्ति स्थापना में किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। यह लोगों की आस्था से जुड़ा सवाल है।
इस मौके पर शकुंतला देवी, ज्ञानदेवी, लखमीरी देवी, राजकुमारी, शीला देवी, कमलेश देवी, शांति देवी, मोनिका सिंह, माया, ऊषा, नीतू, किरण, रूपा, ममता, छाया, पूनम, शारदा, रामवती, सुरेश देवी, लौंग श्री, विमलेश, आरती, प्रकाशवती, राजरानी, गोविंद, सरोज, शीतल, रश्मि, शीला देवी, किरण देवी, किशोर, विकास सामर, सुनील, अशोक, सौरभ गंगवार, मोनू आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!