उत्तराखंड

वन विभाग ने हटाये रुद्रनाथ यात्रा पथ पर लगे टैंट

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

चमोली। रुद्रनाथ पैदल मार्ग पर ल्वींठी खर्क लगे टेंट को केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग ने हटा दिया है। अवैध रूप से टैंट लगाने वालों से जुर्माना भी वसूला गया है। वन विभाग की इस कार्रवाई पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की रेंजर आरती मैठाणी ने बताया कि सेंचुरी एरिया में यह टेंट बिना अनुमति के लगाये गए थे। इसलिए नियमानुसार टेंट हटाने की कार्रवाई की गई। पूर्व में जिन लोगों ने अनुमति ली है। उनके टैंट नहीं हटाये गये हैं।
विभाग ने जिन लोगों के टेंट हटाये उनसे केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग ने पांच हजार रुपये जुर्माना भी वसूला है। भाजपा जिला महामंत्री नंवल भट्ट, प्रकाश सिंह, महेंद्र सिंह और कमल सिंह का कहना है कि रुद्रनाथ पैदल मार्ग उनके हक हकूक से जुड़ा हुआ है। कई लोगों द्वारा ल्वींठीखर्क और पुंग बुग्याल में दुकानें संचालित की जा रही हैं। वन विभाग से मार्ग पर टेंट लगाने की अनुमति मांगी गई, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों द्वारा मनमानी की जा रही है। इन लोगों ने कहा कि वह इस मामले में केदारनाथ वन प्रभाग के डीएफओ से भेंट कर अपना पक्ष रखेंगे।
केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की रेंजर आरती मैठाणी ने कहा रुद्रनाथ पैदल मार्ग सेंचुरी एरिया में आता है। यहां व्यवसाय चलाने की अनुमति नहीं है। सेंचुरी एरिया में अतिक्रमण कर टेंट लगाना सेंचुरी क्षेत्र का उल्लंघन है। ग्रामीण ईडीसी के गठन में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। जबकि इसके माध्यम से लोगों को टेंट लगाने की अनुमति मिल सकती है। उन्होंने कहा कि यदि सख्ती नहीं बरती गई तो रुद्रनाथ पैदल मार्ग के हालात भी पर्यटन स्थल चोपता जैसे हो जाएंगे। चोपता में अवैध रुप से निर्मित टेंटों को हटाने में वन विभाग को कई बार दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!