गड़ोली के जंगलों में फिर लगी आग, बुझाने में जुटे वन कर्मी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : तापमान बढ़ने के साथ ही एक बार फिर जंगलों में आग लगनी शुरू हो गई है। शुक्रवार को शहर से सटे गड़ोली गांव के जंगलों में आग लग गई। वन विभाग की टीम आग को बुझाने के लिए प्रयास कर रही है। आग लगने से लाखों की वन संपदा को भी नुकसान हो रहा है।
जंगलों की आग एक बार फिर बढ़ने लगी है। शुक्रवार को दिन में गड़ोली के जंगलों में आग लग गई। स्थानीय निवासी दिनेश, दौलत सिंह आदि ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने यहां पर आग लगा दी। जिससे चारो ओर धुआं फैलने से लोगोंं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कहा कि तापमान बढ़ने के साथ ही आग लगने से समस्याएं हो रही हैं। बताया कि गुरुवार रात को भी यहां पर जंगलों में आग लग गई थी। जिसको वन विभाग व फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू किया था। सिविल एवं सोयम वन प्रभाग के रेंजर मनोज रावत ने बताया कि गड़ोली में गुरुवार की रात को जंगल की आग पर काबू पा लिया गया था। शुक्रवार को भी दिन में जंगल में आग लग गई। मौके पर टीम को भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *