गढ़वाल विवि में पढ़ाये जायेंगे नए आपराधिक कानून

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि में नूतन सत्र 2024-2025 से केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन नए आपराधिक कानूनों को पढ़ाया जायेगा। केंद्र सरकार 1 जुलाई से देश में तीन नए आपराधिक कानूनों को लागू करेगी। जबकि पूराने कानून भारतीय दंड सहिता (आईपीसी), आपराधिक प्रक्रिया सहिंता (सीआरपीसी), साक्ष्य अधिनियम अस्तित्व में नहीं रहेंगे। वहीं नए आपराधिक कानूनों के लागू होने से विधि के छात्रों के पाठ्यक्रम में परिवर्तन होगा और उन्हें भी आईपीसी की जगह भारतीय न्याय सहिंता 2023(बीएनएस), सीआरपीसी की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023(बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को पढ़ाना होगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *