पूर्व काबीना मंत्री ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी व नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आंतकवादियोें से मुठभेड़ में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सोमवार को प्रेस को जारी विज्ञप्ति में प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एंव नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने कहा कि वर्तमान में जम्मू कश्मीर के पुंछ में आंतकवादियों से लोहा लेते हुए उत्तराखंड के चार लाल शहीद हो गए। देश की रक्षा में दिए गए शहीदों का यह बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि रिखणीखाल निवासी हरेन्द्र सिंह रावत, विमाण गांव के विक्रम सिंह, पोखरी निवासी योगम्बर सिंह तथा टिहरी निवासी अजय रौतेला ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आंतकवादियों से लोहा लेते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। कहा कि सैनिकों के बलिदान पर देश को गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *