पूर्व सीएम ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट

Spread the love

नई टिहरी। पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने प्रतापनगर के ओणेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी विजय पंवार के पक्ष में लोगों से वोट मांगे। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में फिर से प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।
बुधवार को हुए कार्यक्रम में पूर्व सीएम कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को विश्व में अग्रणी पंक्ति तक पहुंचने का काम किया है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही प्रतापनगर क्षेत्र को केन्द्रीय ओबीसी का दर्जा दिया जाएगा, जिसकी पत्रावली तैयार है। कहा उनके पिता स्व़ हेमवती नंदन बहुगुणा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए पहाड़ के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह पंवार ने कहा कि कार्यकर्ता डोबरा चांठी पुल निर्माण, आयुष्मान भारत, उज्जवल योजना, किसान सम्मान निधि, विधवा, विकलांग पेंशन, सहित कई योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं। मौके पर रोशन लाल सेमवाल, प्रेम दत्त जुयाल, राजपाल राणा, हर्षमणी सेमवाल, मुरारी सिंह रांगड, भान सिंह नेगी,नथी सिंह नेगी, जाखणीधार ब्लक प्रमुख सुनीता देवी, ममता पंवार, रमेश रावत, मनोज रमोला, जयेंद्र सेमवाल, गोविंद सिंह रावत, हुक्म सिंह बिष्ट, संजय पैन्यूली, देवेन्द्र उनियाल, उम्मेद सिंह रावत, विजेंद्र सिंह महर,अमर सिंह दुमोगा, रैदास सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *