उत्तराखंड

भाजपा ने रुद्रप्रयाग और केदारनाथ में किया प्रचार गीत का विमोचन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। भाजपा ने रुद्रप्रयाग विधानसभा और केदारनाथ विधानसभा के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान पार्टी के पोस्टर व प्रचार गीत का हुआ विमोचन किया गया। रुद्रप्रयाग और अगस्त्यमुनि में अलग अलग कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जीत का संकल्प लिया।
रुद्रप्रयाग में मुख्य वक्ता पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल ने कहा है उत्तराखण्ड की जनता राष्ट्रवादी है। यहां का हर युवा बुजुर्ग व मातृशक्ति उत्तराखण्ड की खुशहाली के लिए भाजपा व मोदी के साथ है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नल सीएम नौटियाल ने कहा कि उत्तराखंड का भारतीय सेना से सदैव सदियों का नाता रहा है। भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, विधान सभा सयोंजक महाबीर पंवार, विधायक भरत चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, विधान सभा प्रभारी जयंती कुर्मांचली, सह प्रभारी शशि नटियाल, युवा मोर्चा के प्रदेश सह प्रभारी कुलदीप नेगी, जिला चुनाव प्रबन्धन समिति के सयोंजक दरम्यान जख्वाल, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम पटवाल, विधान सभा सह प्रभारी दीपराज बंगारी, मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी, जगदीश नेगी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास डिमरी, अनु मोर्चा जिलाध्यक्ष कुँवर सत्यार्थी, मीडिया प्रमुख ओम प्रकाश बहुगुणा आदि मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम अगस्त्यमुनि में किया गया। गणपति वेडिंग प्वाइंट में हुए कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी शैलारानी रावत द्वारा मुख्य वक्ता शैलेंद्र विष्ट गढ़वाली का शाल पहनाते हुए माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में जिले के प्रभारी शैलेंद्र विष्ट गढ़वाली ने पार्टी की रीति नीति तथा विकास के संदर्भ में सभा में जानकारी दी। कार्यक्रम में क्षेत्र के 37 जनप्रतिनिधियो एवं अन्य दलों के पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी वाचस्पति सेमवाल, संयोजक चंडी प्रसाद भट्ट, चुनाव अभिकर्ता देव प्रकाश सेमवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, विजय राणा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कुंवारी वर्त्वाल, वरिष्ठ भाजपा नेता आशुतोष किमोठी, वचन सिंह रावत, श्रीनिवास पोस्ती, महंत भैरव गिरी, जिला पंचायत सदस्य रीना रावत एवं सुनीता वर्त्वाल, अमित प्रणाली, विकास नौटियाल, गजेन्द्र राणा, दिलबर सिंह, गजपाल सिंह, अरविंद राणा, हषर्वधन नेगी, गंभीर बिष्ट, अनूप सेमवाल, पशुपतिनाथ, लक्ष्मी रावत, प्रमिला देवी, दिब्या, बीना राणा, विजय लक्ष्मी पंवार, सुमन जमलोकी, रजनी शर्मा, विनीता ,अनीता, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल , बुद्घि बल्लभ थपलियाल सहित मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, विधानसभा के जिला पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!