उत्तराखंड

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने किया चंद्रकुंवर बर्त्वाल के संपूर्ण काव्य साहित्य का विमोचन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। हिमवंत कवि चन्द्र कुवंर बर्त्वाल के जन्मदिवस पर शनिवार को प्रेस क्लब में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने उनके संपूर्ण काव्य साहित्य का विमोचन किया। इस काव्य साहित्य का प्रकाशन हिमवंत कवि चन्द्रकुवंर बर्त्वाल शोध संस्थान की ओर से कराया गया है। जिसमें उनकी दुर्लभ तियों के साथ एक हजार से ज्यादा कविताएं संकलित की गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि हिमवंत कवि चन्द्र कुवंर साहित्य को उपल्ब्ध करवाने में साहित्यकार ड़ योगम्बर सिंह बर्त्वाल का महत्वपूर्ण योगदान है। पूर्व सीएम ने कहा कि जब वे मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने देहरादून के जिलाधिकारी कार्यालय स्थिति सभागार का नामकरणाषिपर्णा रखा। उन्होने कहा कि जो रिस्पना का नामाषिपर्णा आया है वह भी हिमवंत कवि चन्द्र कुवंर के काव्य साहित्य से ही लिया गया है। इस दौरान ड पुष्पा खण्डूरी,,ड मुनिराम सकलानी, ड मीनाक्षी रावत, प्रभा सजवाण, विवेकानंद खण्डूडी, सुरेन्द्र सिंह सजवाण, विनोद खण्डूडी, जनकवि चन्दन सिंह नेगी, मंजूर अहमद बेग, पूरनसिंह रावत, भानु प्रकाश नेगी, ड मानवेन्द्र बर्त्वाल, रविदर्शन सिंह तोपाल और हर्ष उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!