पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक पौड़ी गिरफ्तार

Spread the love

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में चल रहा था फरार
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी पुलिस ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमें में फरार चल रहे पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी को माध्यमिक पौड़ी को गिरफ्तार किया है। मामले में दो अभियुक्तों को पूर्व में ही पुलिस ने जेल भेजा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने बताया कि 7 दिसम्बर 2022 को वादी आशुतोष नेगी पौड़ी गढ़वाल द्वारा कोतवाली पौड़ी पर आईपीसी की धारा120 बी, व 7/13 (1) (डी)/13(2) भ्रष्टाचार अधिनियम बनाम मदन सिंह रावत आदि पर अभियोग पंजीकृत कराया गया। अभियोग पंजीकृत होने के पश्चात पौड़ी पुलिस द्वारा 15 अक्टूबर 2023 व 1 नवंबर 2023 को अभियोग उपरोक्त में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एसएसपी श्वेता चौबे ने उक्त अभियोग को गम्भीरता एवं संवेदनशीलता से लेते हुये अभियोग उपरोक्त में नामजद वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया था। निर्गत निर्देशों के क्रम में श्रीमती जया बलोनी अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के निर्देशन, श्यामदत्त नौटियाल पुलिस उपाधीक्षक पौड़ी के पर्यवेक्षण, गोविन्द कुमार प्रभारी निरीक्षक पौड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी कर सर्विलान्स की मदद उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त हरे राम यादव पुत्र रामसनेही यादव निवासी मठ वार्ड, भेडिहरवा, देवरिया, उत्तर प्रदेश को शुक्रवार को लक्खीबाग, देहरादून से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम मेें वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत, उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा, उपनिरीक्षक दीपक पंवार, अपर उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी विनोद, महेन्द्र, सुरेन्द्र, आरक्षी मुकेश जोशी, हरीश आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *