बिग ब्रेकिंग

नहीं रहे जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, पीएम मोदी ने जताया दुख, भारत में राष्ट्रीय शोक का एलान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

टोक्यो, एजेंसी। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का शुक्रवार को निधन हो गया। आबे पर आज सुबह ही हमला हुआ था। यह हमला उस वक्त हुआ जब नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे। हमलावर ने पीटे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहता दिखाई दिया।
आबे के निधन पर श्रीश्री रविशंकर ने शोक जताया। उन्होंने कहा कि शिंजो आबे एक सच्चे साधक और आध्यात्मिकता के प्रशंसक थे। वे नियमित रूप से ध्यान और सुदर्शन क्रिया का अभ्यास किया। वह एक दशक से भी अधिक समय से हमारे साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने प्राचीन और आधुनिक चीजों को एकसाथ लेकर चलने के लिए हमेशा काम किए। उनके व्यावहारिक नेतृत्व को याद किया जाएगा।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह जापान, भारत और दुनिया के लिए दुखद दिन है। जयशंकर ने ट्वीट किया कि जापान, भारत, दुनिया और व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए दुखद दिन है।
तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने कहा कि मुझे यह सुनकर गहरा दुख हुआ है कि मेरे दोस्त शिंजो आबे (पूर्व जापानी पीएम) का आज सुबह एक हमले के बाद निधन हो गया। मैं उनके लिए प्रार्थना करता हूं और आपके और आपके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने उनकी मित्रता और हमारी समृद्घ बौद्घ सांस्तिक विरासत और पहचान को बनाए रखने के हमारे प्रयासों के समर्थन की बहुत सराहना की। आबे ने वास्तव में दूसरों की सेवा में एक सार्थक जीवन जिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर उनके परिवार, अनुयायियों और जापान के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर दुख जताया। उन्होंनें कहा कि कई वर्षों तक आबे भारत के एक महान मित्र और शुभचिंतक रहे। उन्होंने हमारे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार और गहरा करने के लिए बहुत कुछ किया। मुझे उनके साथ अपनी मुलाकात बहुत ही प्यार और स्पष्ट रूप से याद है। यह एक बहुत बड़ा दुर्भाग्य है जो जापान और वास्तव में पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर पड़ा है। उनकी कमी खलेगी।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर दुख जताया। राहुल ने भारत-जापान संबंधों को मजबूती देने में उनके योगदान को याद किया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से दुखी हूं। भारत और जापान के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका सराहनीय थी। वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने पीटे एक मजबूत विरासत छोड़ गए हैं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और जापान की जनता के साथ हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में अपने प्रिय मित्र, शिंजो आबे के साथ अपनी सबसे हालिया मुलाकात से एक तस्वीर साझा की। प्रधानमंत्री ने कहा हमेशा भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए भावुक, उन्होंने अभी-अभी जापान-भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने एक करीबी दोस्त खो दिया है जिसने भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आबे भारत-जापान संबंधों को एक विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक ले जाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक मनाता है और हम इस कठिन क्षण में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि शिंजो आबे के प्रति हमारे दिल में गहरा सम्मान है, इसलिए कल भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता, प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।श्
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया। आज सुबह ही उन पर हमला हुआ था। हमले के वक्त आबे नारा शहर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारने का नया वीडियो सामने आया है। इसमें हमलावर आबे पर पीटे से गोली चलाता दिखता है। इसके बाद धुआं ही धुआं दिखाई देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!