पहाड़ी किसान बाजार का पूर्व मंत्री धनै ने किया उद्घाटन

Spread the love

 

नई टिहरी। कुठा सरजूला में पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने पहाड़ी किसान बाजार का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पलायन रोकने के लिए इस तरह के प्रयास मील का पत्थर साबित होंगे। पूर्व मंत्री धनै ने कहा कि ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए लोकल एवं वोकल पर काम करना होगा। अपने स्तर से प्रचार-प्रसार करके इस तरह के लघु उद्योग से एक साल में लाखों का व्यवसाय सोशल मीडिया के माध्यम से कर सकते हैं। ऐसे लोगों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए सरकारी एजेंसियों को भी आगे आना होगा। उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि कांणाताल, तिवाड़ गांव, टिपरी, उठड़ को पर्यटन ग्राम बनाया। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी आने पर तिवाड़ गांव को चौपाल व रात्रि विश्राम के लिए चुना। यह हमारे लिए गर्व की बात है। पहाड़ी किसान बाजार के सदस्य मकान सिंह खाती, मनजीत रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र रावत ने कहा हमारा लक्ष्य है कि कम से कम अपने गांव की पच्चास महिलाओं को इस रोजगार से जोड़ें। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख संजय मैठाणी, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अतीक अहमद, जिला महामंत्री कर्म सिंह तोपवाल, संयुक्त मंत्री संजय बहुगुणा, पूर्व राज्य मंत्री फारूख शेख, बाल कल्याण समिति की सदस्य रागिनी भट्ट, पूर्व सैनिक ष्णा ममगांई, पूर्व सभासद अजयपाल नेगी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रताप गुसाईं, पूर्व प्रधान सुंदर सिंह रावत, पूर्व प्रमुख मस्ता नेगी, प्रधान शांति देवी, शैला देवी, धना देवी, विक्रम सिंह कठैत, कविंद्र सिलसवाल, महावीर सिंह राणा, खेमराज रावत, जसपाल रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *