पूर्व विधायक डॉ. नौटियाल को गैरसैंण में किया याद

Spread the love

चमोली। अविभाज्य उप्र में कर्णप्रयाग के पूर्व विधायक एवं कई बार मंत्री रहे डॉ. शिवानंद नौटियाल के अवतरण दिवस के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर मार्लापण कर याद करते हुये कहा कि क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने, गांव- गांव में विद्यालय खोलने कि लिए डॉ. शिवानंद नौटियाल को सदा याद किया जायेगा। रामलीला मैदान गैरसैंण में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पूरन नेगी ने की इस मौके पर मोहन लाल टमटा,विरेन्द्र सिंह रावत, विपुल गौड़, विनोद पंवार,शिव सिंह, कृष्णा नेगी,विनोद नेगी, मनवर पंवार,संजय चौहान, कुंवर सिंह, त्रिलोक सिंह, शंकर सिंह आदि कांग्रेस जन थे। वहीं दूसरी ओर पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अवतार नेगी, कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भूपाल सिंह बिष्ट ने भी डॉ. नौटियाल को उनके द्वारा किये कार्यो के लिए याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *