उत्तराखंड

नैनीताल के पूर्व विधायक एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष किशन तड़ागी नहीं रहे

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। नैनीताल के पूर्व विधायक किशन सिंह तड़ागी का निधन हो गया है। 101 वर्षीय तड़ागी ने तल्लीताल स्थित लौंगव्यू क्षेत्र में अपने आवास पर शनिवार सुबह अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। 100 वर्ष की आयु पूरी करने पर पिछले 15 अगस्त को उन्हें नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ ही विभिन्न संगठनों ने सम्मानित भी किया था। नैनीताल के सामाजिक कार्यकर्ता किशन सिंह तड़ागी वर्ष 1971 से 1977 तक नैनीताल नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष रहे। वर्ष 1985 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी से नैनीताल विधानसभा सीट पर विधायक का चुनाव लड़ा। वह वर्ष 1985 और 1989 में 2 बार नैनीताल विधानसभा से विधायक और एक बार नैनीताल के नगर पालिकाध्यक्ष रहे। वह केसी पंत और एनडी तिवारी के बेहद करीबी नेता थे। वह वर्ष 1989 के विधानसभा चुनाव में उक्रांद नेता ड़ नारायण सिंह जंतवाल को हराकर दूसरी बार विधायक बने थे। मेलाकोट चम्पावत के मूल निवासी तड़ागी की प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई। जिसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह नैनीताल आ गए। इसके बाद वह पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए। इस बीच वह बैंक अफ बड़ौदा के निदेशक भी रहे। समाज में साफ एवं स्वच्छ छवि के नेता तड़ागी क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय व्यक्ति रहे। उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल, विधायक सरिता आर्य, पूर्व विधायक संजीव आर्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, श्याम नारायण समेत कांग्रेसियों और स्थानीय लोगों ने शोक व्यक्त किया है। कुमाऊं विवि शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो़ ललित तिवारी एवं महासचिव ड़ विजय कुमार ने भी दुरूख व्यक्त किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!