जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार व आसपास के क्षेत्र में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। सदस्यों ने प्रदेश हित में कार्य करने का संकल्प लेते हुए आंदोलनकारियों के योगदान को याद किया। कहा कि राज्य गठन के लिए दिए गए आंदोलनकारियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
जानकी नगर स्थित हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिक्षक मनोज जोशी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्रों को प्रदेश की संस्कृति व अंचल कुमार अग्रवाल ने पृथक राज्य के लिए संघर्ष पर जानकारी दी। मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य चंदन सिंह नकोटी ने कहा कि अलग राज्य प्राप्ति के लिए आंदोलनरत जनता पर दिल्ली कूच के दौरान खटीमा, मुजफ्फरनगर व मेरठ में यूपी पुलिस ने बर्बरता की थी, जिसमें कई आंदोलनकारियों की जाने गई थी। आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष के बाद ही हमें अलग राज्य की प्राप्ति हुई। पदमपुर स्थित एसजीआरआर पैरामेडिकल कालेज में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डा. गिरीश उनियाल ने राज्य आंदोलनकारियों की शहादत का स्मरण करते हुए छात्रों को उत्तराखंड आंदोलन पर जानकारी दी। रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गढ़वाली भाषा पर आधारित एकल लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर जानकीनगर की कृतिका पटवाल प्रथम, बाल भारती पब्लिक स्कूल की अवनी काला द्वितीय तथा टीसीजी पब्लिक स्कूल की दिशा रावत तृतीय स्थान पर रही। वहीं सीनियर वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर जानकीनगर के अंकुश रावत ने प्रथम, सिद्धबली पब्लिक स्कूल की कशिश शर्मा ने द्वितीय तथा एमकेवीएन के ओमवीर पुंडीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज कुंभीचौड़ में भी स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य लखपत राय खुगशाल व पशु चिकित्साधिकारी डा. वीएम गुप्ता ने विद्यार्थियों को राज्य स्थापना दिवस के बारे में बताया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रैली निकालते हुए आमजन को स्वच्छता का भी संदेश दिया। इस मौके पर सत्यप्रकाश ढौंडियाल, सुनीता शाही, पूनम पांथरी, वीरेंद्र कुमार बोड़ाकोटी, अरविंद वर्मा, राजेंद्र कुमार भंडारी, अनिल प्रसाद गौड़, विनोद कुमार ध्यानी, प्रकाश चंद्र, कमलेश्वर प्रसाद, आनंद सिंह रावत, दीपशिखा रावत, अनीता राणा, यशोदा नैथानी आदि मौजूद रहे।

आंदोलनकारियों को किया सम्मानित
राज्य स्थापना दिवस पर पब्लिक इंटर कालेज लियाखाल सतपुली में राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान आंदोलन में भाग लेते वाले आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में राज्य आंदोलकारी को दीपक रावत व दीवान सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सिलेत राजपाल रावत, ग्राम प्रधान कमेडी नरेंद्र पल सिंह रावत, सुनीता बिष्ट, शालनी रावत, सुमनाकली भारती, आरती रौथाण, मंजू नेगी, विपिन गुसाईं, शैलेंद्र गिरी, बलवीर रावत, पूर्ण सिंह, मनीष नेगी आदि मौजूद रहे।