काशीपुर में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया

Spread the love

 

काशीपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 138 वां स्थापना दिवस मनायास गुरुवार को द्रोणा सागर रोड स्थित नव चेतना कांग्रेस भवन में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 138 वर्ष पूरे करने पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा 139 वां कांग्रेस स्थापना दिवस श्रद्घा पूर्वक मनाया गया। इस दौरान समस्त कांग्रेस जनो द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर एवं राष्ट्रीय गान गाकर शुभारंभ किया। इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी की विचारधारा देश को प्रगतिशील धरातल पर पहुंच कर विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन करने वाली पार्टी का आज स्थापना दिवस सभी कांग्रेस जन धूमधाम से मना रहे है। कार्यक्रम में कांग्रेस जनों द्वारा आगामी लोकसभा एवं निकाय चुनाव में एकजुट होकर पार्टी को जिताने का आवाहन कियास यहांइस दौरान विमल गुड़िया, महेंद्र लोहिया, मुशर्रफ हुसैन, इंदुमान, अरुण चौहान, अलका पाल, उमेश जोशी एडवोकेट, जितेंद्र सरस्वती, मनोज जोशी एडवोकेट, अब्दुल सलीम एडवोकेट, पूजा सिंह, सुभाष पाल, मोहम्मद आरिफ, फिरोज हुसैन, रवि ढींगरा ,मतलूम हुसैन, हनीफ गुड्डू ,गुल्लू माहिगीर, अनीस अंसारी, शाह आलम आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *