ईद पर उत्तराखंड घूमने आए एक परिवार के चार सदस्यों की नदी में डूबने से मौत, दो अस्पताल में भर्ती

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ईद पर बिजनौर से उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में स्थित दुगड्डा घूमने आए एक परिवार के चार सदस्यों की खोह नदी में डूबने से मौत हो गई। जबकि दो लोगों को कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से दुगड्डा समेत कोटद्वार क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दुगड्डा चौकी प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि मंगलवार को ईद पर बिजनौर क्षेत्र से एक परिवार के आठ सदस्य कार में सवार होकर दुगड्डा घूमने आए थे। यहां परिवार के छह सदस्य करीब चार बजे दुर्गा मंदिर के पास खोह नदी में नहा रहे थे। तभी सभी नदी में डूब गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और सभी छह लोगों को नदी से बाहर निकाला। जिनमें से चार लोगों ने दम तोड़ दिया था, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती करा दिया गया।

नदी में डूबकर मरने वालों की जानकारी
1- नदीम पुत्र अनीश उम्र 42 वर्ष, 2- जेव पुत्र शाहिद उम्र 29 वर्ष, 3- गुड्डू पुत्र शाहिद उम्र 24 वर्ष निवासीगण नियर पुलिस चौकी नगीना बिजनौर उत्तर प्रदेश, 4- गालिब पुत्र खालिद उम्र 15 वर्ष निवासी शेखी सराय नगीना बिजनौर उत्तर प्रदेश

अस्पताल में भर्ती लोगों की जानकारी
1- सलमान पुत्र शाहिद निवासी पुलिस चौकी नगीना बिजनौर उत्तर प्रदेश, 2- शाहबाज पुत्र शाहिद निवासी पुलिस चौकी नगीना बिजनौर उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *