उत्तराखंड

गंगोलीहाट नपा के चार सभासदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए चार सभासदों ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने ईओ को इस्तीफा सौपा। कहा पालिका में सभासदों के प्रस्तावों की अनदेखी कर विकास कार्यों व सफाई व्यवस्था का ठेका चहेतों को दिया गया है। उनके वार्ड में विकास कार्यों के आश्वासन दिए गए। लेकिन प्रस्तावों के आधार पर काम नहीं हो रहे। कहा इस पद पर कार्य करना जनता की अनदेखी है। गुरुवार को सभासद राजेंद्र सिंह धानिक, प्रभा कोहली, कविता विष्ट व नीरज रावल ने नगर पालिका पहुंचकर ईओ को सामूहिक इस्तीफा सौपा। उन्होंने पालिका पर वार्डों की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा पालिका नगर में जो भी कार्य करा रही है, उसमें उनके प्रस्तावों की अनदेखी हो रही है। नगर में चल रहे निर्माण कार्यों में चहेतों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। उनके वार्डों में आज तक लाभार्थियों को पीएम आवास योजना के तहत भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने पालिका पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। कहा वार्डों में हो रहे कार्यों में भ्रष्टाचार हावी है और बगैर सभासदों के कार्यपूर्ति प्रमाण पत्र के चहेते ठेकेदारों को भुगतान किया जा रहा है। बोर्ड बैठक में सभासदों को केवल आश्वासन दिया जाता है और उनके दिए प्रस्तावों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। न ही आय-व्यय का विवरण सार्वजनिक किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!