निरूशुल्क शास्त्रीय संगीत कार्यशाला का समापन

Spread the love

-बच्चों ने सीखी भारतीय शास्त्रीय संगीत की बारीकियां
अल्मोड़ा। रानीखेत में आयोजित निरूशुल्क शास्त्रीय संगीत कार्यशाला का समापन हो गया है। कार्यशाला में बच्चों को भारतीय शास्त्रीय संगीत की बारीकियां सिखाईं गईं। इस दौरान प्रशिक्षार्थियों ने संगीत कला का मंच के माध्यम से शानदार प्रदर्शन किया। गुरुवार को राजकीय आदर्श बालिका इंटर कलेज की संगीत शिक्षिका मीनाक्षी उप्रेती की ओर से सरस्वती माध्यमिक विद्या मंदिर में शास्त्रीय संगीत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का समापन मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय रानीखेत के प्राचार्य सुनील कुमार जोशी, वरिष्ठ रंगकर्मी कैलाश पांडे, रंगकर्मी विमल सती, विद्या मंदिर के संरक्षक दीप भगत ने किया। कार्यशाला के प्रतिभागियों ने शकुनाखर, कुमाउंनी मांगलिक गीत की प्रस्तुति देने के साथ विभिन्न रागों पर आधारित शास्त्रीय गायन की दिलकश प्रस्तुति दी। शिक्षिका उप्रेती ने शास्त्रीय संगीत में विभिन्न रागों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इनके फिल्मी संगीत भजन, गजल, होली, लोक गायन में प्रयोग की जानकारी दी। मुख्य अतिथि प्राचार्य सुनील जोशी सहित अन्य अतिथियों ने शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कार्यशाला के आयोजन के लिए संगीत शिक्षिका मीनाक्षी की प्रशंसा की। शिक्षिका को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला में 30 बच्चों ने प्रतिभाग किया। यहां चंद्रकला भट्ट, गंगा पांडे, विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य हेमंत रेखाड़ी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *