जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। नगर पंचायत सतपुली स्थित डंगवाल रेस्टोरेंट के स्वामी जगदंबा डंगवाल ने गरीबों, असहाय व मरीजों के लिए मुफ्त भोजन सेवा शुरू की है। उनकी इस पहल कि स्थानीय लोगों ने सराहना की है
नगर पंचायत सतपुली में भी कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कोरोना कफ्र्यू लगाया गया है। ऐसे में बाजार के सभी रेस्टोरेंट और ढाबे बंद है। जिस कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदार और गरीब असहाय मरीजों को भोजन की समस्या उत्पन्न हो रही है। डंगवाल रेस्टोरेंट के स्वामी जगदंबा डंगवाल ने ऐसे लोगों के लिए पहल शुरू कर दी है। उन्होंने गरीब, असहाय व मरीजों के लिये मुफ्त भोजन सेवा शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में गरीब, असहाय व मरीजों के लिए वह अपने रेस्टोरेंट से मुफ्त में भोजन उपलब्ध करायेगें। स्थानीय लोगों ने कहा कि जगदंबा डंगवाल सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहते हैं। कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आकर उन्होंने सराहनीय कार्य किया है।