बच्चों को बांटी निशुल्क पाठ्य सामग्री

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
बीरोंखाल : राजकीय जूनियर हाईस्कूल तिमली में शिक्षा विभाग की ओर से प्राप्त निशुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र कंडारी ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की।
बुधवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र कंडारी ने कहा कि निशुल्क पुस्तकों के वितरण से अभिभावकों को काफी राहत मिलती है। उन पर काफी हद तक आर्थिक बोझ कम होता है। इस अवसर पर पंकज वरण चन्दोला ने नव प्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साहवद्र्धन करते हुए उन्हें विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनाएं दी। साथ ही मानवेन्द्र लिंगवाल ने सभी छात्रों को पूरी निष्ठा के साथ नवीन शैक्षिक सत्र में मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। सुन्दर लाल जोशी ने कहा कि आज के विद्यार्थी को ही भविष्य का सुसंस्कृत नागरिक बनना है। इसके लिए उन्हें पूर्ण मनोयोग से अध्ययन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *