धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का फरार सरगना गिरफ्तार

हरिद्वार। धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के फरार सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरोह के अन्य सदस्य अभी फरार है। उनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। बुधवार को सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल ने बताया की गिरोह के सदस्य लोगों को लालच देकर रकम ठगते हैं। गिरोह ने लोगों से पैसे लेकर वापस न करने, लोन दिलाने का लालच देने और गोदाम आदि बनाने के नाम पर धोखाधड़ी की है। ज्वालापुर कोतवाली के तत्कालीन इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने जांच के बाद गिरोह के सदस्यों पर गैंगस्टर ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। गिरोह के सरगना फूल कुमार उर्फ फुल्लू निवासी ग्राम सराय को ग्राम सेठपुरा लक्सर से गिरफ्तार किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *