ड्यूटी रेस्ट नहीं मिलने से निगम कर्मियों में रोष

Spread the love

हल्द्वानी। परिवहन निगम के चालक-परिचालकों ने ड्यूटी रेस्ट नहीं मिलने पर रोष जताया है। मामले में संयुक्त मोर्चा ने काठगोदाम डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी को ज्ञापन सौंप व्यवस्था दोबारा लागू करने की मांग की है। परिवहन निगम लंबी रूट के बसों में चलने वाले चालक-परिचालकों के लगातार ड्यूटी करने के बाद एक दिन का रेस्ट देता था। पर यह व्यवस्था बंद कर दी गई है। इससे चालक-परिचालकों में रोष है। बुधवार को काठगोदाम में बैठक कर संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने काठगोदाम डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी डीएन जोशी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन उनका मानिसक उत्पीड़न कर रहा है। ड्यूटी रेस्ट नहीं देने से जहां उनकी सेहत बिगड़ रही है, वहीं हादसे का भी खतरा बना रहता है। कर्मचारियों ने सभी रूटों में विश्राम गृह बनाने की भी मांग की। साथ ही मामले में ठोस कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान संयुक्त मोर्चा के किशोरी लाल, राजेश कोहली, कतील अख्तर, विजय चौहान, आनंद बिष्ट, सतीश लाल, दुर्गा प्रसाद, भूपेंद्र बिष्ट, निर्मल जोड़ी, सचिन कुमार, सुमित कुमार, हेमंत गड़िया, अमन कुमार, शुभम सोडा मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *