घर की पहचान लाडली के नाम की 150 नेमप्लेट बांटी

Spread the love

काशीपुर। बाल विकास परियोजना की ओर से घर की पहचान लाडली के नाम थीम पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां लाडली के नाम की 150 नेमप्लेट बांटी गई। बुधवार को चीनी मिल के बीसीएसएफ इंटर कलेज में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम राकेश तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप तथा सीडीपीओ रेनू यादव ने संयुक्त रूप से किया। एसडीएम ने कहा कि हमारे घर की पहचान लाडली के नाम से ही होती है। जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं और बालिकाओं के पोषण, उत्थान के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। यहां लाडली के नाम की 150 नेमप्लेट बांटने के साथ ही 25 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और 6 माह के 25 बच्चों का अन्नप्राशन भी किया गया। यहां प्रधानाचार्य गीता खुल्बे, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उमा जोशी, भाजपा नेता राजेश कुमार, अजीम जी प्रेम जी फाउंडेशन के ड़विजय पांडे, जकिया, आबदा, नजमीना, रुखसाना आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *