गजा में बनेगा बारातघर और हाईटेक शौचालय

Spread the love

नई टिहरी। गजा नगर पंचायत की अध्यक्ष मीना खाती ने कहा कि नगर में बारातघर और हाईटेक शौचालय बनाकर नगर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का काम किया जाएगा। नगर पंचायत को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए पथ प्रकाश व्यवस्था को लगभग पैंतीस लाख की लागत से मजबूत करने का काम किया गया है। नालियों और सड़क निर्माण के बाद स्वच्छता अभियान के तहत खाड़ी रोड पर हाईटेक शौचालय बनाने का काम किया जाएगा। ऋषिकेश रोड पर दुकानों पर पार्क का निर्माण करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *