भूकंप से डोली बागेश्वर की धरती

Spread the love

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में रविवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 रही। इससे लोगों में थोड़ा डर फैल गया। छत्तीसगढ के दक्षिणी हिस्सों सहित जगदलपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी शनिवार देर रात को हल्के झटके महसूस किए गए। राहत की बात यह कि दोनों ही राज्यों में आए भूकंप के झटकों से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में रविवार को 11:47 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई। इससे इलाके में डर का माहौल बन गया। भूकंप का केंद्र 30.047 उत्तरी अक्षांश और 79.901 पूर्वी देशांतर पर स्थित था। इसकी गहराई जमीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे बताई गई है। बागेश्वर के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *