उत्तराखंड

धूमधाम से मनाई जायेगी गांधी जयंती

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। गांधी जयन्ती की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने क्लेक्ट्रट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जंयती पर सभी राजकीय भवनों में ध्वज फहराया जाएगा। इसके साथ ही सभी कार्यालयों, विद्यालयों में प्रात: 8 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण व माल्यार्पण किया जाएगा। सभी नगर निकायों, ग्राम पंचायतों तथा विभागों में विशेष स्वच्छता एवं जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सभी विद्यालयों में निबन्ध व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस तथा राजस्व विभाग द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। वहीं खेल विभाग द्वारा खो-खो, कबड्डी तथा क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नगर निकायों में स्थित गांधी पार्कों में साफ सफाई तथा स्कूल, कलेजों में गांधी के जीवन पर लेखन प्रतियोगिता आयोजित करने के सुझाव दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी ड़ हेमन्त वर्मा, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!