कोटद्वार-पौड़ी

उत्तराखंड के गांधी स्व. बडोनी की जयंती मनाई

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राजकीय प्राथमिक विद्यालय खुटीड़ा में राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती मनाई गई। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों और छात्रों ने स्व. इंद्रमणि बडोनी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया। शिक्षकों ने छात्रों को स्व. बडोनी के त्याग, तपस्या और संघर्षों को अपने भावी जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया।
खंड शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला व ज्येष्ठ उप प्रमुख ललित पटवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए स्व. इंद्रमणि बडोनी के संघर्ष व त्याग को भुलाया नहीं जा सकता। प्रधानाध्यापिका सीमा ध्यानी ने स्व. बडोनी के जीवन वृत पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्षों की गाथा को साझा किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों व महिला मंगल दल खुटीड़ा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बीईओ अभिषेक शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ज्येष्ठ उप प्रमुख ललित पटवाल, कनिष्ठ उप प्रमुख रेखा देवी, ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह, क्षेपंस अरविंद भास्कर, सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी गबरसिंह बिष्ट, थाना प्रभारी दीपक तिवारी, प्रधानाध्यापिका सीमा ध्यानी, प्रवीण ध्यानी, महिपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!