गांधी जी और शास्त्री जी ने रखी मजबूत भारत की नींव

Spread the love

अल्मोड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर याद किया। रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने गांधी और शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। गांधी और शास्त्री के बताए मार्गों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि राष्ट्रपति महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने मजबूत भारत की नींव रखी। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, नगर उपाध्यक्ष एनडी पांडे, महेश आर्या, राबिन भंडारी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडे, पारितोष जोशी आदि मौजूद रहे।
गांधी और शास्त्री के बताए मार्ग पर चलने को कहा
अल्मोड़ा। जिले में राष्ट्रीय महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिला मुख्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर प्रभातफेरी निकाली गई। वक्ताओं ने सत्य और अंहिसा के पुजारी महात्मा गांधी और शास्त्री के बताए मार्ग पर चलने को कहा। इस दौरान भजन कीर्तन कर बापू के प्रिय भजनों को सामूहिक रूप से गाया गया। रविवार को नंदादेवी मंदिर परिसर से चौघानपाटा तक प्रभात फेरी निकलकर महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने गांधी और शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके विचारों एवं आदर्शों का पालन करते हुए उनके मूल्यों को अपने जीवन में उतारना ही उनको सच्ची एवं अच्छी श्रद्घांजलि होगी। इस अवसर पर उन्होंने समस्त जनपदवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सत्यनारायण, तहसीलदार कुलदीप पांडे समेत अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *