गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार

Spread the love

चमोली : गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल शुक्रवार को थराली पहुंचकर कार्यकर्ताओं का आभार जताया। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। गोदियाल ने कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह कर चुनाव को जीतना चाहती थी। जिसे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विफल कर दिया है। कहा कि मतदाताओं ने लोकतंत्र को बचाने के लिए मतदान किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओ को अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटकर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने के लिए जमीनी स्तर कार्य करने को कहा। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष विनोद रावत, ब्लॉक महिला अध्यक्ष दिपा पटवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोदांबरी रावत, मीडिया प्रभारी विनोद चंदोला, सचिव गजेंद्र रावत, प्रदुमन रावत, राजा चौहान, राजेंद्र रावत, डीडी कुनियाल, पुष्पा देवी, मनोज चंदोला, उमेश पुरोहित, संदीप पटवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *