गणेश मंदिर सेवा मंडल ने बालिकाओं को दिखाई दा केरला स्टोरी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गणेश मंदिर सेवा मंडल की ओर से बालिकाओं को दा केरल स्टोरी फिल्म दिखाई गई। इस दौरान मंडल ने बालिकाओं से अपने धर्म की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की।
समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह नेगी व सचिव राजेश रावत ने बताया कि क्षेत्र की करीब 56 बालिकाओं को दा केरल स्टोरी फिल्म दिखाई गई। फिल्म देखने को लेकर बालिकाओं में काफी उत्साह बना हुआ था। कहा कि बेटियों और बहनों को अपने धर्म और समाज में चल रहे धर्म परिवर्तन, लव जिहाद के प्रति सचेत किया जा सके इस पर समिति गंभीरता से कार्य कर रही है। इस मौके पर सरिता, अमित, भूपेंद्र, जेपी काला, सोम नैथानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *